12 दिसंबर की लोक अदालत में निपटेंगे लंबित ई-चालान, 8 दिसंबर तक कराएं पंजीयन…

लोक जगत, रायपुर। यातायात पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में शहर के लंबित ई-चालान मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत 23 जनवरी 2025 से 06 फरवरी 2026 के बीच जारी हुए चालानों का निपटारा होगा।

वाहन स्वामी इसका लाभ उठाने के लिए 08 दिसंबर 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन की सुविधा कालीबाड़ी स्थित यातायात मुख्यालय सहित शहर के प्रमुख यातायात थानों (तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, भाठागांव बस स्टैंड, टाटीबंध, भनपुरी, पंडरी पुराना बस स्टैंड, शारदा चौक और कालीबाड़ी) में उपलब्ध है। इसके अलावा, वाहन चालक परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल (echallan.parivahan.nic.in) पर जाकर ऑनलाइन भी अपने लंबित चालान की स्थिति देख सकते हैं।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर पंजीयन कराकर चालान का निराकरण करा लें, अन्यथा निर्धारित अवधि के बाद संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *