150 नशीली गोलियों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट में चलाए जा रहे विजिबल पुलिसिंग अभियान के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना गोलबाजार पुलिस द्वारा नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

कार्यवाही डीसीपी सेंट्रल श्री तारकेश्वर पटेल के निर्देशन तथा एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन पर की गई। परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अमित कोसमा, थाना प्रभारी गोलबाजार के निर्देशन में रेड की कार्यवाही की गई, जिसका नेतृत्व परिवीक्षाधीन उपनिरीक्षक सुनील कुमार कुजूर द्वारा किया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना चीरघर, बांसटाल, शीतला माता मंदिर के पास, रायपुर के पास दो व्यक्ति अपने पास नशीली गोलियां रखकर उनकी बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पूछताछ में उक्त दोनों ने अपना नाम 01. अनुराम साहू पिता होरीलाल साहू उम्र 21 साल पता सुदामा नगर टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर (छ.ग.) तथा 02. सोमेश साहू पिता स्व. विनोद साहू उम्र 24 साल पता संजय नगर झण्डा चौक थाना टिकरापारा रायपुर (छ.ग.) बताया।

दोनों आरोपियों के कब्जे में रखे एक लाल रंग के छोटे थैले की तलाशी लेने पर NITRAZEPAM TABLET IP NITROSUN-10 की कुल 150 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

पुलिस द्वारा बरामद 150 नशीली गोलियों को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपीगण के विरुद्ध धारा 22(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया और न्यायालय द्वारा आरोपीगण को न्यायालय की अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी:-

सोमेश साहू पिता स्व. विनोद साहू उम्र 24 साल पता संजय नगर झण्डा चौक थाना टिकरापारा रायपुर (छ.ग.)

अनुराम साहू पिता होरीलाल साहू उम्र 21 साल पता सुदामा नगर टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *