लोक जगत, रायपुर। गोलबाजार थाना क्षेत्र में दर्ज 2004 के एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में 22 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
रायपुर कमिश्नरेट के मध्य जोन की विशेष टीम ने मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, ब्यौहारी और अनूपपुर (भालूमाड़ा) इलाकों में दबिश देकर आरोपी झुरी उर्फ समारू उर्फ पहरु (निवासी ग्राम गोवा, जिला अनूपपुर) को पकड़ा। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 147/2004 (धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट) में स्थायी वारंट लंबित था।

पुलिस के मुताबिक, इस केस के एक अन्य आरोपी के गौरेला-पेंड्रा जेल में बंद होने की जानकारी मिली है, जिसके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट लेने की प्रक्रिया चल रही है। फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।







Leave a Reply