मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

Posted by

सुकमा : सुकमा में बुधवार सुबह नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में दो वर्दीधारी भी हैं। फिलहाल मारे गए नक्सलियों का शव लेकर जवान लौट रहे हैं। आने के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार रात ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। जगरगुंडा थाने से सीआरपीएफ 223 बटालियन और डीआरजी के जवान और नरसपुरम कैंप से कोबरा 201 बटालियन के जवानों को रवाना किया गया। चिंतलनार क्षेत्र में 50 से ज्यादा नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी । जवान बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे चिंतलनार और जगरगुंड़ा के बीच पूलनपाड़ के जंगलों में पहुंचे ही थे कि नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 3.30 घंटे 9 बजे तक रुक-रुक कर फायरिंग चलती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने सर्चिंग में चार नक्सलियों के शव बरामद किए। इनमें दो वर्दी में थे, जबकि दो अन्य ग्रामीण वेशभूषा में थे। मौके से जवानों ने 3 भरमार बंदूक और एक 303 राइफल भी बरामद की है। मारे गए नक्सलियों के नाम अभी सामने नहीं आ सके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *