लोक जगत, रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन सट्टा (Betting) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के तहत रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। jmdbet777.com ऑनलाइन बैटिंग साइट के पैनल के जरिए सट्टे का कारोबार संचालित करने वाला मुख्य आरोपी, जो पिछले 9 महीनों से लगातार फरार चल रहा था, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

क्या था पूरा मामला?
कुछ समय पहले थाना गंज इलाके में पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नागौरा राव गली अंडरब्रिज के पास चारपहिया वाहनों में बैठकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे 6 सटोरियों को दबोचा था।
उस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित भारी मात्रा में माल-मत्ता जब्त किया था:
0 नकद राशि: 37,50,000/- रुपये
0 मोबाइल फोन: 10 नग (कीमत करीब 5,00,000/- रुपये)
0 वाहन: महिंद्रा थार (CG 04 NU 0313 और CG 04 NV 6677) तथा नेक्सा XL6 (CG 04 PX 6086) — कुल 3 गाड़ियां (कीमत लगभग 50,00,000/- रुपये)
0 कुल जब्ती: लगभग 92.5 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति।
इस मामले में थाना गंज में अपराध क्रमांक 30/26, छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और BNS की धारा 112(2) के तहत केस दर्ज किया गया था।
पुलिस के शिकंजे में मुख्य सरगना
इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक नितिन मोटवानी घटना के दिन से ही पुलिस की पकड़ से दूर था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीमें उसकी सुरागकशी में जुटी थीं। इसी बीच खुफिया इनपुट मिला कि आरोपी रायपुर में ही मौजूद है।
तलाश में जुटी पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और आरोपी नितिन मोटवानी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उसने jmdbet777.com के पैनल से अवैध सट्टा संचालन करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
0 नाम: नितिन मोटवानी (पिता: बीजू मोटवानी)
0 आयु: 45 वर्ष
0 निवासी: मकान नंबर C-304, पाल्म बैलाजियो, थाना खम्हारडीह, रायपुर।







Leave a Reply