नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की उत्तर-पश्चिम जिले की फॉरेनर्स सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत नगर इलाके में 9 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है. पुलिस ने इनकी तलाशी के दौरान एक स्मार्टफोन भी बरामद किया, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप के जरिए ये अपने परिवार से बांग्लादेश में संपर्क में थे. दिल्ली पुलिस पिछले काफी महीनों से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें डिपोर्ट कर रही है. पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक भारत नगर के वजीरपुर झुग्गी बस्ती में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे हैं. पुलिस की टीम ने सघन घेराबंदी कर करीब 50 फुटपाथों और 100 गलियों में जांच अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी नागरिकों को दबोच लिया. पकड़ गए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पहले हरियाणा के मेवात में एक ईंट-भट्ठे पर काम करते थे.
लेकिन हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के डर से वहां से भागकर दिल्ली आ गए थे. जांच में सामने आया कि वे भारत में अवैध तरीके से कूचबिहार बॉर्डर के जरिए दाखिल हुए थे और लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए यहां किराए का मकान लेने की तैयारी में थे. पूछताछ के दौरान वे पहले खुद को भारतीय नागरिक बताने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके मोबाइल फोन और अन्य सामान की जांच में सच्चाई सामने आ गई. पुलिस का कहना है कि यह अभियान राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा था. पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट, 1946 और अन्य नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है. सभी को FRRO को सौंप दिया गया है. इससे पहले भी पुलिस दिल्ली के कई इलाकों में अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चुकी हैं. बीते कई महीनों से विशेष अभियान चलकार पुलिस इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दे रही है.
Recent Posts
-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार…
-

बिजली बिल बढ़ोत्तरी तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने कांग्रेस करेगी चरणबंद्ध आंदोलन…
-

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 17 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में…
-

NEET प्रोटेस्ट के बीच जयपुर में सीजेपी नेता अभिजीत को थप्पड़ मारने के बाद हंगामा…




Leave a Reply