रायपुर के होटल में कुत्ते को खाना देने पर हुआ झगड़ा, मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर की हत्या…

Posted by

 

रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में देर रात हत्या कर दी गई। होटल में खाना खाने के दौरान हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। जिसमें मप्र अनुपपुर निवासी शिव प्रसाद ध्रुव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब चार बजे की है। मृतक की पहचान शिव प्रसाद ध्रुव, निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि होटल में खाना खाते समय कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई और आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *