होली से पहले बरसी खुशियों की फुहार, धान की अंतर राशि पाकर खिले किसानों के चेहरे…

Posted by

 

अम्बिकापुर। होली के रंगों में सराबोर होने से पहले सरगुजा जिले के किसानों के लिए खुशियों की एक बड़ी खेप पहुँची है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा श्कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर राशि का अंतरण सीधे बैंक खातों में किए जाने से जिले के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है।त्यौहार से ठीक पहले मिली धान की अंतर राशि ने किसानों की होली को और भी खास बना दिया है।
 
अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम सपना निवासी अमर नाथ सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने इस खरीफ वर्ष में लगभग 37 क्विंटल धान का विक्रय किया था। आज उनके मोबाइल पर 27 हजार 465 रुपये की अंतर राशि प्राप्त होने का मैसेज आया है उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री जी ने होली से पहले यह राशि भेजकर हमारी बड़ी चिंता दूर कर दी है। अब मैं इन पैसों का उपयोग अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और आगामी खेती की तैयारी में करूँगा।
 
छोटे किसानों के लिए बना बड़ा सहारा : विजय राजवाड़े
 
इसी प्रकार ग्राम कंठी के लघु कृषक विजय राजवाड़े, जो एक एकड़ में खेती करते हैं, उनके लिए भी यह योजना वरदान साबित हुई है। उन्हें आदान सहायता राशि के रूप में 14 हजार 770 रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया, ष्त्यौहार के ऐन वक्त पर इतनी बड़ी राशि मिलना हमारे लिए बड़ी राहत है। अब परिवार के साथ होली का उत्सव और भी धूमधाम से मना पाएँगे। सरकार ने सही समय पर सही फैसला लेकर हम छोटे किसानों का मान बढ़ाया है।
 
किसानों में दिखा उत्साह का माहौल :
 
जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों से आए अनेक किसानों ने मोबाइल पर क्रेडिट मैसेज के नोटिफिकेशन मिलते ही किसान एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि जिले के 52 हजार 553 किसानों के खातों में 237 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया गया है, जिससे जिले के अन्नदाताओं में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *