ईष्ट- मित्र एवं शुभ चिंतकों ने दी बधाई।
राजनांदगांव। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता पूर्व जिला संयोजक व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह- कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर उनके इष्ट मित्रों और शुभचिंतको में हर्ष का माहौल है, श्री अग्रहरि को भाजपा द्वारा मिलें सम्मान के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अवगत हो कि राजेश गुप्ता अग्रहरि भारतीय जनता पार्टी के जिला शिक्षा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी भी है तथा अखिल भारतीय अग्रहरि वैश्य समाज के राष्ट्रीय मंत्री व राजनांदगांव अग्रहरि वैश्य समाज के सम्माननीय संरक्षक हैं।
श्री अग्रहरि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर सन 1997 से संगठन का कार्य पुरी जिम्मेदारी से निभाते आ रहे हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित लोगों का प्यार उनको सदा मिलता रहा है, पार्टी ने उनकी सक्रियता व निष्ठा को देखते हुए उन्हें चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी रखा लेकिन उन्होंने संगठन का कार्य करने में ही अपनी खुशी जताई तथा संगठन का कार्य जीवन पर्यन्त तक करना चाहते हैं।
श्री अग्रहरि ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करिश्माई व्यक्तित्व तथा सच्चा राष्ट्रवादी देश भक्त भारत मां का सपूत बताते हुए कहते हैं कि मोदी जी हमारे देश को विश्व गुरु की खोई प्रतिष्ठा दिलाना चाहते हैं, जिससे हमारा देश एक बार फिर सोने की चिड़िया कहलाएगा, इस कार्य के लिए जुटे मोदी जी का हाथ मजबूत करना हम सबका कर्तव्य बन उठता है नहीं तो इस देश को फिर से वही हालात में लाने के लिए कुछ देश के अंदर व देश के बाहर भी लोग लगे हुए हैं।
राजेश गुप्ता अग्रहरि
९७५३०७२५५५







Leave a Reply