दुर्ग में आज 30 मार्च को दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण…

Posted by

 
दुर्ग। समाज कल्याण विभाग, जिला दुर्ग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए 30 मार्च को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दुर्ग के मानस भवन (रविशंकर स्टेडियम के पास) में मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।
 
यह आयोजन एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व की सीएसआर योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर के सहयोग से किया जा रहा है।
 
समाज कल्याण विभाग के अनुसार, 18, 19 और 20 फरवरी को भिलाई-03, सुपेला और जिला पंचायत दुर्ग में आयोजित चिन्हांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को इस कार्यक्रम में उपकरण वितरित किए जाएंगे।
 
कार्यक्रम में लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सामान्य ट्राइसाइकिल, वॉकर, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, स्मार्ट केन और कृत्रिम पैर जैसे विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
 
विभाग ने चयनित हितग्राहियों से अपील की है कि वे वितरण के दिन अपने टोकन या पर्ची साथ लेकर आएं, ताकि निर्धारित सूची के अनुसार वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *