J-K में महसूस किए गए भूकंप के झटके, मचा हड़कंप

Posted by

जम्‍मू: जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ और डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। किश्‍तवाड़ में भूकंप की रिक्‍टर स्‍केल पर 3.2 की तीव्रता मापी गई। वहीं डोडा में 2.6 की तीव्रता से धरती हिली। भूकंप महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं गुरुवार की रात को हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप महसूस किया गया था। फिलहाल कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *