INDIA अलयांस ने की सरकार बनाने की कोशिशें तेज, गठबंधन की बैठक के बाद अखिलेश यादव के घर पहुंचे अभिषेक बनर्जी…

Posted by

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से TMC नेता और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान इंडिया अलायंस की केंद्र में सरकार बनाने को लेकर चर्चा हुई। बता दें कि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब सरकार गठन की तैयारी चल रही है। NDA ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को अपना नेता चुन लिया है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सहयोगी दल 7 जून को बैठक करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  से मुलाकात कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

 
वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस अभी भी सत्ता मोह छोड़ नहीं पाई है। हालांकि बुधवार हुई इंडिया अलायंस की बैठक में विपक्ष ने संसंद में विपक्ष में रहने का फैसला लिया। इसके बावजूद गठबंधन के अन्य घटक दल सत्ता का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं और जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं।
 
 
इसी बीच Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव Akhilesh Yadav से TMC नेता और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात हुई है। दीगर है कि ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के बीच सियासी रिश्ते रहे हैं। यूपी में टीएमसी को सपा ने भदोही सीट दी थी. दोनों नेताओं के बीच पर्दे के पीछे का कोआर्डिनेशन इतना मजबूत था कि जब सीएम नीतीश कुमार को INDIA अलायंस का संयोजक बनाए जाने का फैसला लिया जाना था तब ममता और अखिलेश नहीं गए थे। अभिषेक और अखिलेश की मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *