जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

Posted by

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने से इंकार कर दिया है।  उनकी जमानत पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल (26 जून) सुनवाई है।

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत से केजरीवाल को दी गई जमानत पर रोक बरकरार रखी है। इससे पहले निचली अदालत ने इस मामले में केजरीवाल को जमानत दी थी, जिस पर बाद में ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था. हाईकोर्ट ने 25 जून तक फैसला आने तक केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *