‘नखरेबाज’ IAS पूजा खेडकर की मां ने खोया आपा, मीडिया को दी धमकी, मचा हड़कंप…

Posted by

नई दिल्ली :- ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर लगातार विवादों में बनी हुई हैं. उन पर ओबीसी आरक्षण कोटे का दुरुपयोग कर आईएएस की नौकरी हासिल करने से लेकर कई तरह के आरोप लगे हैं. ऐसे में अब पूजा की मां एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बंदूक लेकर कुछ लोगों को धमकाते नजर आ रही हैं. यह वीडियो 2023 का है, जिसमें पूजा खेडकर की मां मनोरम खेडकर हाथ में बंदूक लिए कुछ लोगों को धमकाते नजर आ रही हैं. दरअसल ये मामला किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश से जुड़ा हुआ है.

 
पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर ने सरकारी नौकरी के दौरान करोड़ों रुपयों की संपत्ति जुटाने के बाद कई जगहों पर जमीनें खरीदी. कहा जा रहा है कि खेडकर परिवार ने पुणे जिले के मुल्शी तहसील में 25 एकड़ की जमीन खरीदी थी.
 
 
इसके लिए उन्होंने आसपास के किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की भी कोशिश की थी. लेकिन जब किसानों ने इसका विरोध किया तो खेडकर की मां मनोरमा खेडकर बाउंसर के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने किसानों को धमकाया. इस दौरान उनके हाथ में बंदूक थी, जिससे वो किसानों को धमका रही थी. लेकिन जब किसानों ने उनके खिलाफ पुणे के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो दबाव की वजह से उनकी शिकायत भी दर्ज नहीं हो सकी.
 
महाराष्ट्र केडर की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां का एक और वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुए था. उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर वीडियो बनाने वाले मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया था. पूजा खेडकर की मां ने कहा था कि अगर मेरी बेटी ने सुसाइड कर लिया तो मैं आप सबको अंदर डाल दूंगी. उन्होंने मीडियाकर्मियों को धमकी भी दी थी और कैमरे पर हाथ भी मारा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *