कांग्रेस ने कभी किसी का भला नहीं किया,कांग्रेस भस्मासुर है- भूपेंद्र चौधरी

Posted by

लखनऊ. उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज लखनऊ में हो रही है. बीजेपी कार्यसमिति की इस बैठक की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया. उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता है जिसके साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा.

 
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि लखन पासी जी को याद किए बिना बैठक अधूरी रहेगी. उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा अयोध्या, काशी मथुरा में बसती है. उन्होंने कहा, ‘बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन मिलेगा. पहले कांवड़ यात्रा को रोका जाता था. अयोध्या में 500 साल बाद भव्य राम मंदिर बना. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आग बढ़ रहा हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाने का काम किया. आज भारतीय जनता पार्टी ऊंचाइयों को छू रही है और मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार बीजेपी की जीत हुई है.’
 
भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
 
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा, ‘कांग्रेस समर्थन से जीत हासिल करती है. कांग्रेस ने कभी किसी का भला नहीं किया कांग्रेस का कोई विचार नहीं है. बाबा साहब ने कभी कांग्रेस को कुछ नहीं समझा. कांग्रेस लोहिया को आदर्श मानने वाली परिवार की पार्टी है.’ भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव का नाम लेकर कहा, ‘अखिलेश यादव आपको सावधान कर रहा हूं आप सावधान रहें. कांग्रेस पार्टी की नजर आपके वोट बैंक पर है, वो भस्मासुर है और आपके मुस्लिम वोट बैंक पर उनकी नजर है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *