घायल मरिज के साथ डॉक्टर ने किया मारपीट ….

Posted by

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर घायल मरीज के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर रविवार को भीम आर्मी ने पुलिस चौकी का घेराव किया। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर डॉक्टरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के खोड़ स्वास्थ्य केंद्र की है। पीड़ित युवक गौरव जाटव के अनुसार, 31 जुलाई को उनकी बाइक फिसल जाने से वह घायल हो गए था। वह अन्य एक युवक के साथ इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। जहां बारिश होने के चलते वह इलाज के बाद रुका रहा। इस दौरान डॉक्टर अनुराग तिवारी आए और उन्हें अस्पताल से भगाया। मरीजों ने विरोध किया और बोला कि बारिश बंद हो जाने दो हम चले जाएंगे। जिस पर डॉक्टर ने जाति सूचक गालियां देते हुए चप्पल और डंडे से बुरी तरह मारा पीटा। इतना ही नहीं डॉ. ने धमकी दी कि अगर शिकायत की तो वह नशबंदी कर देगा और मारकर पीएम कर देगा।
 
मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित गौरव जाटव और चंदन जाटव ने समाज सहित भीम आर्मी के साथ खोड़ पुलिस चौकी का घेराव किया।पुलिस ने पीड़ित युवकों की शिकायत पर डॉक्टर अनुराग तिवारी के खिलाफ हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इधर, डॉक्टर ने भी एक शिकायती आवेदन पुलिस को दिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *