बारिश के चलते हुआ बड़ा हादसा, घर की दीवार गिरने से 9 लोग दबे, 7 की मौत

Posted by

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के खलका पुरा इलाके में बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक घर की दीवार गिर गई, जिससे रात के समय सो रहे एक ही परिवार के 9 सदस्य मलबे में दब गए। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की जानकारी देते हुए दतिया के कलेक्टर संदीप माकिन ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह लगभग 4 बजे लगातार बारिश के चलते दीवार गिर गई और 9 लोग मलबे में फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और 2 लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *