32 मील में पकड़ा गया सबसे बड़ा चरस सरगना

Posted by

जवाली। जिला पुलिस नूरपुर ने थाना जवाली के अधीन ग्राम पंचायत सियूनी में नशा के सरगना को पकडऩे में सफलता हासिल की है। हालांकि गाड़ी को भगाते समय उन्होंने एक अन्य गाड़ी को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने 32 मील में नाकाबंदी कर रखी थी कि इस दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया तो वह नाका तोड़ते हुए भाग निकली। गाड़ी को भगाने के चक्कर में अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार का पीछा किया और डुगली में दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर छह किलो 58 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में कार में बैठे अर्जुन सिंह उर्फ शिवा व विपन कुमार निवासी समकेहड़ के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने कार से छह किलो 58 ग्राम चरस बरामद की है तथा उसमें सवार दो युवकों अर्जुन सिंह उर्फ शिवा व विपन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह चरस कहां से लाई गई और कहां पहुंचाई जानी है, इसके बारे में सख्ती से पूछताछ की जाएगी। नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *