मार, मार और मार…होटल में लड़ाई, दो पक्षों में जमकर चले लात घूसे

Posted by

बिजनौर: यूपी के बिजनौर के एक होटल में खाना खाते-खाते युवकों के दो गुट किसी बात पर आपस में बुरी तरह भिड़ गए। देखते ही देखते उनके बीच लात-घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं। होटल में युद्ध जैसा यह नजारा काफी देर तक चला। लड़कों को लड़ते देख उस वक्‍त वहां मौजूद अन्‍य लोगों में भी अफरातफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए वे इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है। मामला बिजनौर के शेरकोट मोहल्ला शेखान स्थित एक होटल का है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात मिर्जापुर गांव कुछ लड़के यहां खाना खा रहे थे। इसी बीच मोहल्ला समना सराय का रहने वाला एक युवक भी अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दोस्तो के साथ होटल पर पहुंचा। होटल स्वामी के अनुसार खाना पैक कराने को लेकर युवकों के दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं। मौके पर भीड़ जमा हो गई। अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार के कहना है कि जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। उधर, बवाल के वक्‍त होटल में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई थी। लोगों को डर लग रहा था कि मारपीट के बीच कहीं वे भी इसकी चपेट में न आ जाएं। खुद को बवाल से दूर रखने के लिए लोग इधर-उधर भागकर किनारे हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर झगड़ा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। अब मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *