बोरवेल में फंसी बच्ची की हुई मौत, 10 दिन बाद ज़िंदगी की जंग हार गई चेतना

Posted by

राजस्थान। कोटपुतली में 10 दिनों से बोरवेल में फंसी बच्ची को बाहर निकाला गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है।  राजस्थान के कोटपुतली में 23 दिसंबर को खेलते समय बोरवेल में गिरने वाली चेतना को 10 दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया। उसे कोटपूतली के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चेतना, जो कि कीरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी की निवासी थी, 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर  गई थी और 170 फीट की गहराई पर फंस गई थी। बाद में रेस्क्यू टीम ने उसे 120 फीट की गहराई से बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन में कई चुनौतियां आईं। जैसे बोरवेल का झुकाव (टिल्ट) और चट्टानों में फंसी चेतना, जिनसे बचाने के लिए पत्थरों को काटना पड़ा। चेतना के शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल में उसकी मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार में गहरा शोक है। रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आने के बावजूद बच्ची को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन वह अंततः जिंदगी की जंग हार गई। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, खुदाई के दौरान सुरंग को सही दिशा में न बना पाने की वजह से भी काम में परेशानी आई। चेतना के परिवार का दिल टूट गया है और उनका हाल बेहाल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *