नई दिल्ली। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए. भारत को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया. उप-कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर तेज गेंदबाज मैट हेनरी की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए.

-

हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितम्बर को बिना पेंशन मिले ही, सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारीगण एक- एक दिया जलाके मोदी जी के सम्मान में उनसे मिल कर आशीर्वाद लेने दिल्ली जायेगे – प्रदीप मिश्र
by
-

जमुनिया नदी में मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस…
by
-

पीएमश्री सेजेस चकरभाठा में एआई सुपर स्टूडेंट वर्कशॉप…
by

Recent Posts

धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Leave a Reply