रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 26.06.2026 को जरिये मुखबीर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे गोविंद होटल के बाजू में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है। सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक पुने सिंह जुरी को सूचना का तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर सूचना की तस्दीकी हेतु रवाना किया। मुखबीर के बताये हुलिये के अनुसार आरोपी को मौके पर पाया गया जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के सफेद थैले की तलाशी लेने पर 35 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा बरामद हुई। आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।प्रकरण में आरोपी विकास कुमार रजक पिता गणेश भारती उम्र 29 वर्ष से जप्त शराब- 35 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा (6.300 लीटर) कीमती 3600/रु।गिरफ्तार आरोपी-01. विकास कुमार रजक पिता गणेश भारती उम्र 29 साल, मूल निवासी टिलौटी, थाना गोह, जिला औरंगाबाद (बिहार), हाल पता पारस नगर, शिव मंदिर के पास, थाना गंज, जिला रायपुर (छ.ग.)कार्यवाही में निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, उप निरीक्षक पुने सिंह जुरी, सउनि मुकेश यदु, PSI रीतु टेकाम, PSI सुनिल कुमार कुजुर, आर. 1545 संदीप सिंह, आर. 2204 तरुण मारकण्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









Leave a Reply