इलेक्ट्रॉनिक दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी तथा चोरी की दोपहिया वाहन का बैट्री क्रय करने वाले क्रेता सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थिया राशी अग्रवाल ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह विगर एंड वर्व गर्ल्स हॉस्टल चौबे कालोनी रायपुर में रहती है तथा आरडीएनए एंड कंपनी एलएलपी समता कालोनी मे काम करती है। प्रार्थिया दिनांक 27.09.2026 को अपने आफिस समता कालोनी गई थी दोपहर 03.00 बजे अपने इलेक्ट्रॉनिक दोपहिया वाहन को आफिस के सामने खड़ी कर आफिस अंदर चली गई, दोपहर करीबन 03.40 बजे जब बाहर आई तो उसकी वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही, कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 233/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने हेतु मुखबीर लगाये गये।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों महादेव घाट निवासी नीरज वर्मा एवं कौमेश कश्यप की पतासाजी कर पकड़ा गया, घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ-साथ दोपहिया वाहन के बैट्री को कबीर नगर निवासी मनोज रात्रे के पास बिक्री करना बताया गया है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मनोज रात्रे की भी पतासाजी कर चोरी की सामग्री क्रय करने पर धारा 317(2) बी.एन.एस के तहत गिरफ्तार किया गया है।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की इलेक्ट्रॉनिक दोपहिया वाहन तथा बैट्री जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
1. नीरज वर्मा पिता पिता सरोज कुमार वर्मा उम्र 27 साल पता सत्यम विहार रायपुरा महादेवघाट थाना डी.डी.नगर रायपुर।
2. कौमेश कश्यप पिता अशोक कश्यप उम्र 26 साल निवासी रायपुरा महादेवघाट थाना डी.डी.नगर रायपुर।
3. मनोज रात्रे पिता स्व. मनहरण लाल रात्रे उम्र 42 साल निवासी थाना कबीरनगर रायपुर। (क्रेता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *