लोक जगत, रायपुर। एसीपी यातायात का संबोधन: सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) श्रीमती सीमा अहिरवार ने यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश: हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की समझाइश दी गई।
ITSA निदेशक की अपील: आईटीएसए के निदेशक श्री सुनील बलानी ने सुरक्षित यातायात व्यवहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने एवं यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने की अपील की।
सहभागिता: कार्यक्रम में सुरक्षित भवः फाउंडेशन के सदस्यों तथा ITSA अस्पताल के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित 150 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।







Leave a Reply