लोक जगत, रायपुर। दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के जनरल कोच के दरवाजे पर खड़े होकर चलती ट्रेन में आतिशबाजी (पटाखे चलाने) का वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई की है।

रायपुर और बिलासपुर के बीच हुई इस खतरनाक हरकत से यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे थे।
वीडियो के आधार पर पहचान करने के बाद रेलवे पुलिस ने पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाकर आरोपी सुरजीत सिंह को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।








Leave a Reply