लापरवाही और कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर पटवारी निलंबित…

लोक जगत, एमसीबी। तहसील चिरमिरी में पदस्थ पटवारी प्रभाकर कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार प्रभाकर कुमार, पटवारी हल्का नंबर 02, तहसील चिरमिरी, जिला एमसीबी के विरुद्ध उनके पदस्थापना अवधि के दौरान विभिन्न प्रशासनिक, विभागीय तथा राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में की गई लापरवाही और अनियमितताओं के संबंध में कार्रवाई की गई है। इस संबंध में कार्यालय द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र क्रमांक 472, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए सूचित किया गया था। प्रभाकर कुमार द्वारा पत्र दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के तहत जवाब प्रस्तुत करने के लिए 03 दिवस का समय दिया गया था। आदेश में कहा गया है कि आवेदित 03 दिवस की अवधि पूर्ण होने के बाद भी आज दिनांक तक उनके द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र के संबंध में कोई भी समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। उनका यह कृत्य एवं आचरण शासकीय सेवा नियमावली के पूर्णतः प्रतिकूल है।

इसी आधार पर प्रभाकर कुमार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच कार्यवाही संस्थित की गई है। निलंबन अवधि में प्रभाकर कुमार का मुख्यालय तहसील चिरमिरी (नाजिर शाखा) निर्धारित किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *