लोक जगत, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बोतल्दा स्थित प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट अटल रॉक गार्डन में एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और लूटपाट का गंभीर मामला सामने आया है।
प्रेमी के साथ घूमने गई थी पीड़िता
सक्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली यह युवती शनिवार को अपने प्रेमी के साथ अटल रॉक गार्डन घूमने गई थी। पिकनिक स्पॉट पर समय बिताने के बाद जब दोनों पहाड़ी के ऊपर पहुंचे, तो वहां दो युवकों ने उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों ने प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट की, उनके रुपये छीने और फिर युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई…
घटना के बाद पीड़िता ने खरसिया थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान राहुल पटेल और थनेश्वर पटेल (दोनों निवासी बोतल्दा) के रूप में की और दोनों को हिरासत में ले लिया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…
खरसिया एसडीओपी सतीश भार्गव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना ने पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।








Leave a Reply