,

बिना MBBS बने मेडिकल फील्ड में बनाएं करियर: छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में 11 नए कोर्स के लिए दाखिले शुरू…

लोक जगत, रायपुर। यदि आप मेडिकल क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं, लेकिन MBBS में प्रवेश नहीं मिल पाया है, तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11 अलग-अलग पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें 8 डिग्री और 3 डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं।

प्रमुख कोर्स और करियर विकल्प….
  8 डिग्री कोर्स: फिजिशियन एसोसिएट, हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट, मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी, एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी, डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी, ऑप्टोमेट्री और मेडिकल लैबोरेटरी साइंस।
  3 डिप्लोमा कोर्स: एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, डायलिसिस टेक्नोलॉजी और मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी।
  कहां मिलेंगे अवसर: इन कोर्सों को पूरा करने के बाद युवा अस्पतालों में एक्स-रे और जांच मशीनें चलाने, ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस, कैंसर थेरेपी, लैब टेस्टिंग और इलाज के दौरान डॉक्टरों की मदद करने जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में काम कर सकेंगे।

आवेदन से पहले रखें ध्यान…
ये सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा व्यवसाय आयोग (NCAHP) के मानकों के तहत संचालित होंगे। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित कोर्स की पात्रता, अवधि और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *