लोक जगत, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के श्याम नगर में धान की मिंजाई करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। किसान नरेश बड़ाई का दाहिना हाथ अचानक मिंजाई मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उनका पंजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत पखांजूर सिविल अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें धमतरी रेफर किया गया।

डॉक्टरों को ऑपरेशन कर उनका पंजा काटना पड़ा। इस घटना के बाद से किसान के परिवार में मातम और चिंता का माहौल है।
प्रशासन और विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है कि कृषि कार्यों के दौरान मशीनें चलाते समय पूरी सतर्कता बरतें और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें।







Leave a Reply