प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मुक्तिधाम के पास 02 व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है।

सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री तारकेश्वर पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स तथा थाना तेलीबांधा  पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम प्रहलाद निर्मलकर एवं गोपी किशन कुम्हारिया निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम रखा होना पाया गया है। 

उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा वे टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहे थे।

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 130 नग नाईट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 52,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 534/26 धारा 22(ख)नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी…
01. प्रहलाद निर्मलकर पिता स्व० नरेश निर्मलकर उम्र 28 साल निवासी संतोषी नगर दुर्गापारा, श्री शिव दुर्गा मंदिर के आगे, टिकरापारा रायपुर।
2. गोपी किशन कुल्हरिया पिता राम सगवन कुल्हरिया उम्र 23 साल निवासी सुभाष नगर देवारपारा थाना तेलीबांधा रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *