लोक जगत, रायपुर। प्रदेश में साफ आसमान और शुष्क मौसम के चलते सर्दी का प्रभाव तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जिलों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है। उत्तर के इलाकों में ठंड का जोर सबसे अधिक है, जहां बलरामपुर-रामानुजगंज में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री और अंबिकापुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पेंड्रारोड में 10.8 व सूरजपुर में 11.7 डिग्री रहा, जबकि सुकमा में रात का तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ।

दिन के समय दुर्ग 29.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को रायपुर में आसमान साफ रहेगा और पारा 15 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। फिलहाल बारिश या किसी विशेष चेतावनी के आसार नहीं हैं, लेकिन उत्तर भाग में रात-सुबह ठंड अधिक महसूस होगी।








Leave a Reply