लोक जगत, नारायणपुर। जिले के बांग्लापारा स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च (विश्वदीप्ति हाई स्कूल परिसर) के बाहर अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा मदर मैरी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने और आग लगाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना 24-25 नवंबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की हरकत और आग की लपटें कैद होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि कंक्रीट से बनी प्रतिमा को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन उस पर कालिख लग गई है।

इस घटना को लेकर ईसाई समाज में रोष और भय का माहौल है। मसीह एकता समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और आगामी क्रिसमस पर्व के मद्देनजर चर्चों की सुरक्षा बढ़ाने तथा नियमित पुलिस गश्त की मांग की है। संगठन ने साल 2023 में इसी स्थान पर हुई तोड़फोड़ का हवाला देते हुए धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।








Leave a Reply