डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए रायपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान…

लोक जगत, रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर (नॉर्थ जोन) के ‘संवाद से समाधान’ अभियान के तहत शनिवार को साइबर सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रादेशिक बंगाली समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ और सिटी महा कालीबाड़ी-विश्वनाथ मंदिर समिति (पंडरी) के सहयोग से हुए इस आयोजन में लगभग 100 लोग शामिल हुए।

साइबर विशेषज्ञों ने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस बनकर ठगी, संदिग्ध लिंक/कॉल और ऑनलाइन शॉपिंग-भुगतान से जुड़े अपराधों के तरीकों व बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। नागरिकों के सवालों के जवाब देने के साथ वरिष्ठ नागरिकों और ऑनलाइन लेनदेन करने वालों को बैंकिंग व निजी जानकारी गोपनीय रखने की सलाह दी गई। साथ ही ठगी होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने को कहा गया।
पुलिस के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद कर विश्वास बढ़ाना और नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *