शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब बागबानों को इस बार एचपीएमसी के माध्यम से एक बार फिर यूनिवर्सल कार्टन दिया जाएगा। पिछले साल सरकार ने हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन को लागू कर दिया था और इस नियम को इस साल भी लागू किया गया है। अब प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन में ही सेब बागबान अपने सेब बेच सकेंगे। ऐसे में सरकार ने तय किया है कि इस साल भी कार्टन दिया जाएगा और सरकार की एजेंसी एचपीएमसी बागबानों तक यह कार्टन पहुंचाएगी। इस साल यूनिवर्सल कार्टन की पेटी में 0.68 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। एचपीएमसी ने बाकायदा कंपनियों से टेंडर किया और टेंडर के बाद नई दरों का निर्धारण किया गया है। यूनिवर्सल कार्टन की आपूर्ति के लिए एचपीएमसी ने कार्टन निर्माता को आपूर्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इसकी आपूर्ति एक सप्ताह में विभिन्न सेब उत्पादक क्षेत्रों मे स्थित एचपीएमसी के शाखा कार्यालयों के माध्यम से आरंभ की जाएगी। यानि बागबान एचपीएमसी के सेंटरों में जाकर वहां से कॉर्टन की खरीद कर सकते हैं। पिछले साल से बागबानों को कार्टन सरकार द्वारा तय दरों पर देने का निर्णय लिया गया था, ताकि बागबानों को परेशानी न हो। वैसे इस बार कई कंपनियां यूनिवर्सल कार्टन बनाने के लिए आगे आई हैं और उन्होंने सप्लाई शुरू भी कर दी है। अब क्योंकि सेब सीजन शुरू हो गया है, तो यहां पर कार्टन का कारोबार भी शुरू हो जाएगा। एचपीएमसी के जीएम सन्नी शर्मा ने बताया कि कार्टन का रेट टेंडर करने के बाद तय कर दिया गया है। बागबानों को जल्द ही इसकी सप्लाई शुरू हो जाएगी। जो भी बागबान कार्टन लेना चाहता है, वह ऑर्डर दे सकता है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
-

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…




Leave a Reply