शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब बागबानों को इस बार एचपीएमसी के माध्यम से एक बार फिर यूनिवर्सल कार्टन दिया जाएगा। पिछले साल सरकार ने हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन को लागू कर दिया था और इस नियम को इस साल भी लागू किया गया है। अब प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन में ही सेब बागबान अपने सेब बेच सकेंगे। ऐसे में सरकार ने तय किया है कि इस साल भी कार्टन दिया जाएगा और सरकार की एजेंसी एचपीएमसी बागबानों तक यह कार्टन पहुंचाएगी। इस साल यूनिवर्सल कार्टन की पेटी में 0.68 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। एचपीएमसी ने बाकायदा कंपनियों से टेंडर किया और टेंडर के बाद नई दरों का निर्धारण किया गया है। यूनिवर्सल कार्टन की आपूर्ति के लिए एचपीएमसी ने कार्टन निर्माता को आपूर्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इसकी आपूर्ति एक सप्ताह में विभिन्न सेब उत्पादक क्षेत्रों मे स्थित एचपीएमसी के शाखा कार्यालयों के माध्यम से आरंभ की जाएगी। यानि बागबान एचपीएमसी के सेंटरों में जाकर वहां से कॉर्टन की खरीद कर सकते हैं। पिछले साल से बागबानों को कार्टन सरकार द्वारा तय दरों पर देने का निर्णय लिया गया था, ताकि बागबानों को परेशानी न हो। वैसे इस बार कई कंपनियां यूनिवर्सल कार्टन बनाने के लिए आगे आई हैं और उन्होंने सप्लाई शुरू भी कर दी है। अब क्योंकि सेब सीजन शुरू हो गया है, तो यहां पर कार्टन का कारोबार भी शुरू हो जाएगा। एचपीएमसी के जीएम सन्नी शर्मा ने बताया कि कार्टन का रेट टेंडर करने के बाद तय कर दिया गया है। बागबानों को जल्द ही इसकी सप्लाई शुरू हो जाएगी। जो भी बागबान कार्टन लेना चाहता है, वह ऑर्डर दे सकता है।

-

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन को 3602 करोड़ दिया छ ग सरकार प्रदेश के विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को मात्र 50 करोड़ दे सिनीयर सीटीजनों के लंबित सितम्बर अक्तूबर दो दो माह के पेंशन और 10 वर्ष 10 माह से अटके सातवे वेतन मान अनुसार पेंशन और उसके एरियर्स का करे भुगतान 50 साल और राज करे साय सरकार – प्रदीप मिश्र
by
-

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दूसरे दिन आज 2 नवंबर को बिखरेंगे कला, संस्कृति और संगीत के रंग, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि…
by
-

मामूली विवाद पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार…
by

Recent Posts

रायपुर: घनी आबादी वाले घर में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 2 गिरफ्तार…

Leave a Reply