जशपुर : तपकरा थाना क्षेत्र के झिलिबेरना गाँव में करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इस गांव के निवासी रंजीत किस्पोट्टा ने अपने घर की बाड़ी में करंट प्रवाहित तार बिछा रखा था। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात, इस क्षेत्र में दल से अलग हो कर भटक रहा एक हाथी करंट से प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। इससे हाथी की जान चली गई । सूचना पर तपकरा के रेंजर अभिनव केसरवानी सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। पूछताछ के दौरान रंजीत केरकेट्टा ने स्वीकार किया कि करंट प्रवाहित तार उसी ने बॉडी में लगा रखा था। 2013 से वह हाथी से बचने के लिए ऐसा करते आ रहा है। मामले में आरोपित के खिलाफ वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। तीन माह के अंदर जिले में हाथी की मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले नारायणपुर में एक गर्भवती हथिनी की मौत हुई थी।

-

वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवाना…
by
-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन…
by
-

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तीन कर्मचारी डॉ मनोज तिवारी, श्री राजेंद्र त्रिपाठी और श्री लंबुधर हुए सेवानिवृत, नम आँखों से कर्मचारियों ने दी बिदाई – प्रदीप मिश्र
by

Recent Posts

रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में मिला चौकीदार का शव, कर्ज के तनाव में आत्महत्या की आशंका…

Leave a Reply