करंट से हाथी की मौत

Posted by

 जशपुर : तपकरा थाना क्षेत्र के झिलिबेरना गाँव में करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इस गांव के निवासी रंजीत किस्पोट्टा ने अपने घर की बाड़ी में करंट प्रवाहित तार बिछा रखा था। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात, इस क्षेत्र में दल से अलग हो कर भटक रहा एक हाथी करंट से प्रवाहित तार की चपेट में आ गया।  इससे हाथी की जान चली गई । सूचना पर तपकरा के रेंजर अभिनव केसरवानी सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। पूछताछ के दौरान रंजीत केरकेट्टा ने स्वीकार किया कि करंट प्रवाहित तार उसी ने बॉडी में लगा रखा था। 2013 से वह हाथी से बचने के लिए ऐसा करते आ रहा है। मामले में आरोपित के खिलाफ वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। तीन माह के अंदर जिले में हाथी की मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले नारायणपुर में एक गर्भवती हथिनी की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories