माँ – बेटे की मौत की गुत्थी सुलझी

Posted by

 रायपुर। राखी थाना क्षेत्र के सेक्टर – 29 नवा रायपुर में मां – बेटे की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है । पुलिस का मानना है कि पुत्र की हत्या करने के बाद महिला ने आत्म हत्या कर ली होगी। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया इसका खुलाशा नहीं हो पाया है। मृतका का पति तरुण साहू ऑफ बड़ौदा के भांठागांव  ब्रांच मैनेजर है । 

 

 पुलिस के मुताबिक 27 जून को तरुण अपने दोस्त के सामान शिफ्टिंग के लिए रायपुर गया हुआ था, और घर पर पिता अंतरयामी साहू, पत्नी नम्रता साहू व पुत्र रुद्रांश साहू थे। शाम 5 बजे लौटने पर मेन गेट की कुंडी बाहर से लगी हुई थी जिसे हटाकर अंदर जाने के बाद तरुण के होश उड़ गए। घर के ऊपर के रूम में तरुण की पत्नी नम्रता साहू व डेढ़ वर्षीय पुत्र रुद्रांश मृत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व घटनास्थल में पाए गए परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया कि मृतिका नम्रता साहू ने पहले साड़ी के छोर से पुत्र रुद्रांश साहू के गले में फांसी का फंदा डालकर खिड़की में साड़ी फंसा कर रुद्रांश को लटका दिया होगा व साड़ी के दूसरे छोर को पंखे में फंसा कर प्लास्टिक की कुर्सी में चढ़कर आत्महत्या कर ली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *