65 लोगों की टीम और 24 घंटे की मेहनत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए तैयार किए थे स्पेशल केक

Posted by

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मल्टी लेवल पार्किंग में अपने जन्मदिन पर आज 150 फीट लंबा केक काटा। यह केक उनके जन्मदिन की खुशी में नगर निगम रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर के मार्गदर्शन में बोंजेलो के बेकिंग और आइसिंग डिवीजन ने डेढ़ सौ लंबा फीट केक तैयार किया। केक के निर्माण में 65 लोग जुटे रहे। उन्होंने 24 घंटे कड़ी मेहनत कर यह 430 किलोग्राम का केक तैयार किया। केक की खास बात यह थी कि इस लंबे केक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री की किसान हितैषी योजनाओं से लेकर हर वर्ग के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं तक सभी प्रमुख योजनाओं को समेटने की कोशिश इसमें की गई। मुख्यमंत्री ने केक काटने के पश्चात केक बनाने वाली टीम के सदस्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपने जनहित में चलाई जा रही सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें दिखा दिया है। इस तरह से अनूठे तरीके से आपने केक बनाकर मेरे जन्मदिन को और भी यादगार बना दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *