बीड़ी के धुंए से उपजा विवाद, मौत से गांव में फ़ैली सनसनी

Posted by

बालोद। आपने आपसी झगड़े के बाद मर्डर की घटनाएं कई सुनी होंगी. लेकिन आज हम जिस घटना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.उसमें एक शख्स की मौत का कारण बीड़ी बना.सुनने में अजीब जरुर लग रहा हो लेकिन एक तीन इंच की बीड़ी के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई.पुलिस के पास जब ये मामला पहुंचा तो वो भी हैरान थी. क्योंकि जिस तरह की वारदात होने की बात सामने आ रही है,उस पर पुलिस को यकीन नहीं है.फिर भी चश्मदीदों के बयान लेने के बाद पुलिस शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है,ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। 

ये पूरी वारदात दसौंदी तालाब के पास की बताई जा रही है.जहां पर एक नल लगा था. इस नल के पास शंकर साहू नाम का शख्स बैठकर बीड़ी पी रहा था.बीड़ी का धुंआ शायद किसी को नागवार गुजरा तो उसने आपत्ति जताई.जिस शंकर भडक़ गया और विरोध करने वाले से विवाद करने लगा.बीड़ी के धुंए से शुरु हुई बात धक्का मुक्की तक आ पहुंची.अभी शंकर के साथ धक्का मुक्की हो ही रही थी कि वो जमीन पर गिर पड़ा.थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई. इस पूरे मामले की खबर जब पुलिस को लगी तो वो मौके पर पहुंची.पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और चार लोगों को हिरासत में लिया.पुलिस की माने तो विवाद बीड़ी पीने को लेकर हुआ था.शव का पंचनामा करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *