सांप ने महिला को डंसा, हुई दर्दनाक मौत

Posted by

बालोद। जिले में आदिवासी महिला की सांप डसने से मौत हो गई. यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के तुमड़ीसुर गांव की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, आदिवासी महिला यशोदा बाई पति दयाराम गावड़े उम्र 45 वर्ष घर की बाड़ी में सब्जी तोड़ रही थी, इस दौरान उनहें जहरीले सांप ने डस दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कराकर जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *