रायपुर। रायपुर में नाबालिग से रेप और हत्या के विरोध में कांग्रेस आज धरना प्रदर्शन कर रही है। जीई रोड पर रविशंकर विश्वविद्यालय के गेट के सामने कांग्रेसियों ने चक्का जाम कर दिया। हालांकि इस दौरान कांग्रेसियों ने बड़ा चूक कर दी। कांग्रेस नेता नाबालिग रेप पीड़िता की पहचान उजागर कर दी। कांग्रेसियों ने धरने में फोटो और नाम दिखाते हुए सैकड़ो पोस्टर बांट दिए। इतना ही नहीं बच्ची का नाम लेते हुए कांग्रेस नेता नारे लगाते रहे। अब इस मसले को लेकर सियासत गर्म होने के आसार है। दरअसल, बीतें दिनों राजधानी रायपुर में नाबालिग बच्ची का अपहरण किया गया था। इसके बाद दरिंदों ने हवस मिटाकर उसकी हत्या कर दी थी। कांग्रेस नेता इसे निर्भया कांड का नाम देते हुए शनिवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता इस प्रदर्शन के जरिए दोषियों को फांसी देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के चलते जीई रोड पर लंबा जाम लग गया।


Recent Posts
-

शाहरुख खान की ‘किंग’ का सिनेमाघरों में जलवा, हर तरफ लगे विशाल कटआउट्स…
-

बारिश ने रोका कांग्रेस का ‘सार्वजनिक महाभियोग’, कल फिर होगा आयोजन…
-

रायपुर में ED का छापा, अनवर ढेबर के आवास समेत 3-4 ठिकानों पर कार्रवाई
-

रायपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 1.50 लाख का माल बरामद…


Leave a Reply