अधेड़ महिला की चाकू गोदकर हत्या, पति पर घूमी शक की सुई

Posted by

गोरखपुर। पूरा देश शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मना रहा है। इसे लेकर गोष्ठियां हो रही हैं। जागरूकता की बातें हो रही हैं। लेकिन इस दिन गोरखपुर के मनबेला में हुए हत्या ने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। 65 साल के एक पति ने 60 वर्षीय पत्नी की इसलिए चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, कि उसे चरित्र पर संदेह था। पत्नी का किसी दूसरे से हंसकर बात करना पति को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या करने के बाद पति फरार है।


चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर चौकी अंतर्गत मानबेला स्थित पीएम आवास में के प्लाट नंबर- 2 आवास में 111 सत्य नरायन अपनी पत्नी सुशीला देवी और बच्चों के साथ रहता है। जानकारी के मुताबिक, जब से वह अपने पत्नी के साथ यहां रहने आया, तभी चरित्र को लेकर उसे संदेह था। पत्नी पड़ोसी या फिर किसी से हंसकर बात भी कर लेती तो यह सत्य नारायण को नागवार गुजरती। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। पड़ोसी कई बार हस्तक्षेप कर चुके थे। शनिवार को भी पति-पत्नी में चरित्र के शक पर विवाद हुआ। यह विवाद जानलेवा बन गया। 65 साल के सत्यनारायण ने पत्नी सुशीला पर शक करते हुए उसके ऊपर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ हालत में पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। उधर, विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *