ग्वालियर : अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने गई आबकारी विभाग की टीम पर शराब माफिया ने फायरिंग कर दी । इससे एक सिपाही घायल हो गया । इस घटना से हजारी क्षेत्र में दहशत फैल गई है। बताया जाता है कि आबकारी विभाग का दल पुलिस को बिना सूचना दिए कंचमील इलाके में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने गया था। इसी दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह के घर के नजदीक यह घटित हुई। हमले में घायल आबकारी विभाग के सिपाही संजय भदौरिया को अस्पताल दाखिल करा दिया गया है। उनके पीठ में गोली लगी है । आबकारी टीम पर शराब माफिया सोनू उर्फ विनोद पाल ओर उसके साथियों ने गोलियां चलाई। इस मामले में पुलिस ने सोनू के पिता बाबा पाल को गिरफ्तार कर लिया है।


Recent Posts
-

मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयासों से तिल्दा ब्लॉक के 50 स्कूलों में 3.50 करोड़ से बनेंगे आधुनिक बालिका शौचालय…
-

वसूली और भयादोहन करने 3 वर्ष से पदस्थ कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही…
-

मंत्रिमंडल, राज्य की विद्युत वितरण कंपनी बेचने जा रही है, यह जनविरोधी है – दीपक बैज
-

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद…


Leave a Reply