उत्तरप्रदेश में तीन अज्ञात बदमाशों ने आज तड़के टहलने निकले बागपत के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता संजय हर दिन की तहर आज भी टहलने निकले थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने घेरकर बीजेपी नेता को गोली मार दी। इससे संजय खोखर की मौके पर ही मौत हो गई। बीजेपी नेता की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। छपरौली थाना क्षेत्र पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। हत्या के कारणों का अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते बीजेपी नेता की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है। दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच के लिए टीमें भी बनाई है।





Leave a Reply