केंद्र सरकार लॉकडाउन 3 में सिनेमा हॉल को दोबारा खोल सकती है, लेकिन शैक्षणिक संस्थान, स्वीमिंग पूल और जिम, मेट्रो बंद ही रहेंगी। रियायतों के इस दौर में केंद्र द्वारा मॉल्स को पहले ही ओपन कर दिया है। माना जा रहा है कि सरकार अगस्त के आखिर तक मल्टीप्लेक्स को 15 साल से 50 साल की उम्र के लोगों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग मैंटेन करने की शर्तों पर खोलने की अनुमति दे सकती है। वहीं दूसरी ओर सरकार के लिए सबसे बड़ी मुश्किल शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति देने को लेकर बन रही है। UGC की हालिया गाइडलाइन के अनुसार, यूनिवर्सिटीज को सितंबर तक अपनी फाइल ईयर की परीक्षाएं संपन्न कराना होगी। जबकि कुछ परीक्षाएं ऑनलाइन और कुछ ऑफलाइन कराई जाएगी। लेकिन फिलहाल अगस्त में स्कूल खोलने को लेकर सरकार की कोई योजना नहीं है।




Leave a Reply