मंत्रालय में फूटा कोरोना बम एक साथ 45 लोग संक्रमित

Posted by

 रायपुर : नया रायपुर स्थित संचालनालय इंद्रावती भवन में भी कोरोना का बम फूट गया है। शुक्रवार को यहां एक साथ 45 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। देर रात तक यह संख्या और भी बढ़ सकती है । बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है । इधर राजपत्रित अधिकारी संघ ने इंद्रावती भवन को कंटेन्मेंट जोन बनाने की मांग की है । जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों शिविर लगाकर 227 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें मछली पालन विभाग संचालक, पशु पालन विभाग के दो उप संचालक, सहकारिता से दो उप पंजीयक, पीएचई से सहायक संचालक जैसे अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए है । आज जांच कराए 100 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। राजपत्रित अधिकारी संघ ने कहा कि कोरोना मरीजों के संपर्क में आए अधिकारी – कर्मचारी सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित और जिनकी उम्र 55 वर्ष से ऊपर है, ऐसे 227 कर्मचारियों और अधिकारियों का जांच कराया गया । कर्मचारियों के मोबाइल में जांच रिपोर्ट आना चालू हो गया है । अधिकतर विभागों के कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है । इंद्रावती भवन कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। अब तक दो कर्मचारियों की मौत हो चुकी हैं । विभाग प्रमुख संक्रमित संख्या को देखकर भयभीत है । आज संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कोरोना प्रभावित विभाग प्रमुख को ऐतिहात के तौर पर कार्यालय दो दिन बंद रखने अनुरोध किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *