धारदार लोहे के तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…

Posted by

 
रायपुर। थाना धरसींवा क्षेत्राअंतर्गत पेट्रोलिंग भ्रमण दौरान देशी शराब दुकान कुरा में एक व्यक्ति जो नीले रंग का फुल शर्ट पहना है बाल लंबा है व अपने हाथ में एक धारदार तलवार लेकर हवा में लहरा कर शराब खरीदने आ जा रहे लोगों को मुझे शराब पिलाओ नहीं तो तुम लोगों को मार दूंगा कहकर डरा धमका रहा है । जिससे आम लोगों भयभीत है मुखबिर की सूचना पर जिसे हमराह स्टाफ तथा गवाहन के समक्ष घेराबंदी कर पकड़े जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम रवि वर्मा पिता गोपी वर्मा उम्र 25 वर्ष पता गणेश नगर कुंरा वार्ड क्रमांक 11 थाना धरसींवा जिला रायपुर का बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार नुकीला तलवार जिसमें प्लास्टिक का मूठ लगा बरामद हुआ जिसे थाना लाकर तलवार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 176/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
 
 गिरफ्तार आरोपी – रवि वर्मा पिता गोपी वर्मा उम्र 25 वर्ष पता गणेश नगर कुंरा वार्ड के 11 थाना धरसींवा जिला रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *