इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने एक बिल्डर पर तांत्रिक के साथ मिलकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. इतनी ही नहीं, महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ भी बिल्डर और तांत्रिक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. पीडि़ता ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है. जिसकी शिकायत आज पी़डि़ता इंदौर पुलिस कमिश्नर से की है। दरअसल, इंदौर पुलिस कमिश्नर के पास एक पीडि़त महिला ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. पीडि़त महिला का कहना है कि इंदौर के बिल्डर नवल किशोर गर्ग के साथ उसके पारिवारिक संबंध थे. जिसके कारण मिलना-जुलना लगा रहता था. महिला का आरोप है कि पहले नवल किशोर गर्ग ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गलत काम किया और उसका वीडियो बना लिया. जिसके बाद लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा।
नामी बिल्डर और तांत्रिक ने मिलकर युवती से जबरदस्ती किया बलात्कार, केस दर्ज
Posted by
–
पीडि़ता ने बिल्डर पर आरोप लगाया है कि उसके 25 लाख रुपए के गहने, एफडी और कीमती सामान उससे ले चुका है. इतना ही नहीं, इसके बाद आरोपी बिल्डर पीडि़ता की बेटी को कोई परेशानी दूर करने के लिए एक तांत्रिक के पास ले गया, जहां तांत्रिक और बिल्डर ने मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की. जिसकी शिकायत पीडि़ता ने एमआईजी पुलिस और विजयनगर पुलिस को की थी, लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पीडि़ता का कहना है बिल्डर मुझे तो लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, लेकिन मैं उसके लिए कभी आवाज नहीं उठा पाई. लेकिन जैसे ही उसने मेरी बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की, इससे परेशान होकर मैं शिकायत करने पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची. आरोपी बिल्डर रसूखदार है, जिसके कारण विजयनगर और एमआईजी पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है. फिलहाल मामले में कमिश्नर ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।








Leave a Reply