राजीव जयंती पर चार पार्षदों ने थामा कांग्रेस का दामन

Posted by

महासमुंद : राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को महासमुंद के कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका के चार पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सभी को गुलदस्ता भेंटकर व गमछा पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में निर्दलीय पार्षद बबलू हरपाल, जकांछ पार्षद राजेंद्र राजू चंद्राकर,निर्दलीय जगत महानंद व डमरूधर मांझी शामिल हैं । कांग्रेस प्रवेश करने वाले इन पार्षदों ने कहा कि संसदीय सचिव चंद्राकर की सक्रियता व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मकसूदन चन्द्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर, कृष्णा चन्द्राकर, अनिता रावटे, उषा पटेल, अरुणा शुक्ला, सती साहू, हरदेव ढिल्लो, हरबंश ढिल्लो, आलोक चन्द्राकर, अमरजीत चावला, सेवनलाल चन्द्राकर, वीरेंद्र चन्द्राकर, लक्ष्मण पटेल, राजेन्द्र चन्द्राकर, दाऊलाल चन्द्राकर, अरुण चन्द्राकर, मनोजकांत साहू, खिलावन साहू, संजय शर्मा, राशि महिलांग, ब्रिजेन हीरा बंजारे, चमन चन्द्राकर, नारायण नामदेव, दिलीप चन्द्राकर, गौरव चन्द्राकर, अनंत वर्मा, मनोरंजन भोई, खिलावन बघेल, हार्दिक सोना, साधना ठाकुर, धीरज सरफराज, तारा चन्द्राकर, ढेलु निषाद, नजरुदीन भाठी, हितेश साहू, धर्मेंद्र धीवर, सुनंदो बार्लो, तोषण कन्नौजे मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *